फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: विशेष शिविर की घोषणा कर गायब हुए तहसील से कर्मचारी, भटकते रहे लोग

राजस्व विभाग की ओर से शनिवार को जमीन से संबंधित इंतकाल और म्यूटेशन के लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष शिविर लगाने का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ। छावनी और सिटी के तहसील कार्यालय में शिविर नहीं लगने के कारण दूर से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अधिकारियों ने पटवारियों की ड्यूटी गांव में होने का तर्क देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। जबकि लोग घंटों तक अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे। अधिकारियों के नहीं आने के बाद परेशान होकर वापस चले गए। इसके साथ ही अंबाला सिटी की तहसील भी बंद पड़ी रही और लोग परेशान होते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें