फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में भूसे की आड़ में अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 1150 पेटियां बरामद

भूसे की आड़ में शराब तस्करी का महेश नगर थाना पुलिस ने भंडाफोड किया है। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित खुड्डा खुर्द के पास से वीरवार रात्रि पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक को काबू किया। देखने में ट्रक भूसे के कट्टों से लदा हुआ लग रहा था। पुलिस ने जैसे ही कट्टे हटाकर जांचा तो भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुई। हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से करीब 1150 पेटियां अंग्रेजी शराब की होने की बात कहीं जा रही है। फिलहाल जांच जारी है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्ट जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मौके से ट्रक चालक राजस्थान निवासी शेरा को भी मौके पर काबू कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पेटियों में नामी ब्रांड रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज की बोतलें, पव्वे व आधे शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें