फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: कैंटोनमेंट बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के प्रधान बने रविंद्र कुमार

शाहिल शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 05:01 PM IST

अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड एंप्लाइज यूनियन के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। चुनावों में रविंद्र कुमार ने प्रधान और गयाराज यादव ने महासचिव पद पर जीत दर्ज की। दोनों उम्मीदवारों को पश्चिमी कमान से आए चुनाव पर्यवेक्षक एसके यादव ने प्रमाण पत्र देकर विजेता घोषित किया। दोनों उम्मीदवारों के विजेता घोषित होते ही समर्थकों ने ढोल-ताशे बजाकर उनका स्वागत किया। बोर्ड कार्यालय में चुनाव की घोषणा होते ही दोनों विजेता उम्मीदवारों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और लड्डू बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें