फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में सुबह बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना

अंबाला सिटी में सुबह 9 बजे से कई जगहों पर बारिश हुई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। अपने कामकाज के लिए घर से निकले लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 40 मिनट तक लगातार बारिश हुई। मौसम विभाग ने 30 जून से 3 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बीते रविवार को भी जिले में 93.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जिससे अंबाला शहर और अंबाला कैंट में ज्यादा बारिश होने से जलभराव हो गया था। बारिश होने से धान की रोपाई कार्य तेज हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें