फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला कैंट बस स्टैंड पर प्राइवेट बस चालक, कंडेक्टर ने किया RTA टीम पर हमला, पुलिस ने 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

अंबाला कैंट बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से चल रही निजी बसों पर चालान की कार्रवाई के दौरान आरटीए टीम पर बुधवार दोपहर को हमला हो गया। एक निजी बस के चालक, परिचालक ने यात्रियों के संग मिलकर तीन कर्मचारी पंकज कुमार, शिव दर्शन टीएसआई और दिनेश कुमार संग हाथापाई शुरू कर दी। कर्मचारियों से मोबाइल व चालान करने वाला टैब छिनने के बाद कपड़े फाड़ते हुए गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास किया। आरटीए सचिव सुशील कुमार ने बताया कि हमले के बाद चालक बस की चाबी व लाइसेंस लेकर मौके से यात्रियों को बस सहित लेकर भाग गया। गलत दिशा में ही बस को भागते हुए स्टैंड से बाहर ले गया और अंबाला-दिल्ली हाईवे पर तरफ भागने लगा। पुलिस ने बस को 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया जिसके बाद कैंट बस स्टैंड परिसर में लाकर कार्रवाई अमल में लाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें