फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप, किसानों ने नग्गल थाने का किया घेराव

नग्गल गांव में रविवार को मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने नग्गल थाने का घेराव किया। किसान सुबह 10 बजे थाने के बाहर पहुंच गए और दुर्व्यवहार पर पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी, जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी, जय सिंह जलबेड़ा, कुलदीप मोहड़ी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। बीते रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नग्गल क्षेत्र में बरसाती जलभराव को लेकर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। उस दौरान पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन किसान मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़ गए थे। उस दौरान किसानों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। किसानों ने नग्गल थाने में पुलिस के खिलाफ शिकायत भी दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें