फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: पटवारियों का तीन दिन चलेगा सांकेतिक धरना, लोगों के रुके कार्य

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 04:35 PM IST

दी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के नेतृत्व में पटवारी तीन दिन के सांकेतिक धरने पर बैठे गए। पटवारियों ने गिरदावरी के दौरान सस्पेंड किए छह पटवारियों को बहाल करने की मांग रखी। एसोसिएशन जिला प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि पटवारियों को बहाल करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन सरकार ने पटवारियों को बहाल नहीं किया। उन्होंने 31 जनवरी को सांकेतिक धरना दिया था। अब पटवारियों की ओर से 2 से 4 फरवरी तक सांकेतिक धरना दिया जाएगा। यह धरना सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा। धरने के दौरान कोई कार्य नहीं किया जाएगा। वहीं, पटवारखाना में अपने इंतकाल चढ़वाने, इंतकाल की रिपोर्ट करवाने, फर्द निकलवाने, एग्रीस्टैक कार्य, प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए पहुंचे, मगर उनको निराश वापस लौटना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें