फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध तेज, 6 वकील भूख हड़ताल पर

पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर 'लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम' के विरोध में अंबाला जिला बार संघ का प्रदर्शन अब तेज हो गया है। नई पॉलिसी को वापस लेने की मांग को लेकर अध्यक्ष सतपाल सिंह के नेतृत्व में छह अधिवक्ता सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें संदीप सचदेवा, जबर चौधरी, जगतार सिंह, विवेक महर्षि, राजेश शर्मा और प्रवीण रानी चंदेल शामिल रहे। भूख हड़ताल पर बैठे वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने कहा कि यह नई प्रणाली वकीलों की स्वतंत्रता और न्यायिक संतुलन को प्रभावित करेगी। यह अधिवक्ता अधिनियम 1962 की मूल भावना के विरुद्ध है, जिससे स्वतंत्र पैनल प्रणाली खत्म हो जाएगी। उन्होंने चिंता जताई कि इससे बार संघ कमजोर होगा और बिना कानूनी पृष्ठभूमि वाले युवा अधिवक्ताओं के लिए रोजगार के अवसर लगभग समाप्त हो जाएंगे। इस दौरान सचिव विकास शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद गोयल समेत सैकड़ों वकीलों ने हड़ताल का समर्थन कर नई नीति का पुरजोर विरोध किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें