फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत; अंबाला में फैली अफवाह, बिजली बिल कम कराने कोर्ट पहुंचे लोग

अंबाला और नारायणगढ़ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। लोक अदालत लगने से पहले ही न्यायालय में बिजली बिल को कम करने वाले बहुत सारे लोग व महिलाएं पहुंच गई। प्रशासन द्वारा बार-बार समझाया जाने लगा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली बिलों की माफी से जुड़े कोई मामले नहीं लिए जाते हैं। इसके बावजूद लोग कुछ समझने को तैयार नहीं थे। लिहाजा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीजेएम प्रवीण जब निरीक्षण पर निकले तो लोगों ने उनसे भी बिनली बिलों के बारे में पूछा। उन्होंने लोगों को समझाया कि बिजली बिल से जुड़े मामलों के लिए बिजली निगम के कार्यालय में ही संपर्क करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें