फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की टीम पर मंत्री विज ने साधा निशाना, बोले बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीदना गलत

आईपीएल में शाहरुख खान की टीम केकेआर के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया है, इसे लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश जो कुछ हमारे साथ कर रहा है, रोजाना हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें आ रही है। हिंदु दीपू को पेड़ के साथ बांधकर जला दिया गया, ऐसे देश के साथ हमें किसी भी प्रकार का संबंध नहीं नहीं रखना चाहिए। अगर कुछ लोगों ने वहां के खिलाड़ियों को खरीदा है यानि उनकी पैसों से मदद की है तो यह बहुत गलत है। विज शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अजय चौटाला युवाओं को भड़का रहे जेजेपी प्रमुख अजय सिंह चौटाला के बयान कि शासकों को गद्दी से खींच कर सड़कों पर दौड़ा कर पीटने का काम करना पड़ेगा और इनको देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा पर, अनिल विज ने कड़ा पलटवार किया और कहा कि अजय चौटाला के बयान का यह मतलब लग रहा है कि उनको हिंदुस्तान के लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। उनको अपनी राजनीतिक पार्टी में भरोसा नहीं रहा, इसलिए युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं कि हमारे बस का कुछ नहीं रहा है अब और दूसरों को भड़का रहे हैं। सर्द हवाओं के बीच गुनगुनाया गीत ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार प्रात: अपने सदर बाजार टी-प्वाइंट पर दोस्तों के साथ सर्द हवाओं के बीच चाय का आनंद लिया और पुराना गीत गुनगुनाया गर्दिश में हों तारे, न घबराना प्यारे अगर तू हिम्मत न हारे, तो होंगे वारे न्यारे…..

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें