22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा। मगर इससे पहले अंबाला में गली-गली में राम भक्त भजन कीर्तन करते हुए नजर आ रहे हैं। माहौल कुछ इस तरह से बना हुआ है कि हर कोई राम भजन का गुणगान कर रहा है। इसमें क्या बच्चे क्या बड़े सभी राम भजन गाकर भगवान राम का अपने-अपने तरीके से स्वागत कर रहे हैं। शनिवार को जब गृह मंत्री अनिल विज जब अपने घर पहुंचे तो उनकी नन्ही नाती वान्या भी राम भजन गुनगुनाती दिखाई दी। वान्या ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे, राम आएंगे भजन को गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान गृहमंत्री विज व उनके साथ खड़े हुए अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग इस गीत पर ताली की थाप देते हुए नजर आए।