फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में हाई अलर्ट, स्कूल व कॉलेज किए बंद; रात 8 से सुबह 6 बजे तक रहेगा ब्लैक आउट

सैन्य क्षेत्र व एयरफोर्स स्टेशन में हाई अलर्ट के चलते सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, अन्य शिक्षण संस्थान में छुट्टी हो गई। उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देश पर सभी को तुरंत बंद करवाकर छात्रों को घर वापस भेज दिया गया है। साथ ही अंबाला में रात 8 से सुबह 6 बजे तक ब्लैक आउट रहने के भी निर्देश दिए है। बता दें कि अंबाला में शुक्रवार सुबह एयरफोर्स स्टेशन का सायरन बजा था लेकिन वो बंद हो गया था। प्रशासन की तरफ से हालांकि सभी को सलाह दी गई है कि वे घर के अंदर ही रहें और बालकनी से दूर रहें तथा अगले दो घंटों तक केवल अत्यावश्यक होने पर ही बाहर निकलें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें