फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में मंदिर में भागवत कथा के दौरान चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ी

गोबिंद नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शातिर चोर गिरोह ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह ने एक के बाद एक चार महिलाओं के गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिलाओं को बाद में पता चला तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें तीन संदिग्ध महिलाएं व एक व्यक्ति वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित महिलाओं में गोबिंद नगर निवासी राज कुमारी चावला, दुर्गा नगर निवासी मीना, गोबिंद नगर निवासी प्रिया, तृप्ता शामिल है। लॉकेट कपड़ों में उलझा तो चेन टूटने का पता चला गोबिंद नगर निवासी राज कुमारी चावला ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब 7 बजे मंदिर में कथा सुनने गई थीं। मंदिर के भीतर संगत की काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। गनीमत रही कि चेन में लगा लॉकेट उनके कपड़ों में ही उलझा रह गया, जो उन्हें बाद में मिला। पूछने पर पता चला कि तीन ओर महिलाओं की भी चेन तोड़ी गई है। महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना मंदिर कमेटी को दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें