फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में अफ्रीका के युगांडा की महिला तस्कर 306 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, दिल्ली से जुड़े तार

नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का अंबाला सीआईए-1 की टीम ने पर्दाफाश किया है। अफ्रीका के युंगाडा निवासी हलीमा नबोसा को टीम ने अंबाला कैंट से 306 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डेढ़ से दो करोड़ रुपये की कीमत है। सीआईए-1 की टीम ने विदेशी महिला को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि हलीमा नबोसा दिल्ली में रहती है। दिल्ली से हेरोइन लाकर अंबाला में बेचने के लिए आई थी। इस मामले में सीआईए-1 के प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि 17 मार्च की रात उन्हें सूचना मिली थी कि विदेश महिला नशे की खेप लेकर आ रही है। देररात करीब 2 बजे कैंट क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को काबू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें