फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने से गुरनाम सिंह चढूनी को रोकने पर भड़के किसान, पंजाब बॉर्डर पर टोल कराया बंद

माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला सिटी। दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी काे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसका असर सोमवार को अंबाला में देखने को मिला। चढूनी गुट के नेताओं के आह्वान पर किसानाें ने हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले शंभू टोल को दोपहर को बंद कर दिया। इस दौरान अंबाला से पंजाब जाने वाले वाहनाें की लंबी कतार लग गई। किसानों ने करीब पौने घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने किसान नेताओं काे काफी समझाया, जब किसान नहीं माने तो कुछ को पुलिस ने हिरासत में लेकर टोल को सुचारू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें