कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव के मद्देनजर अंबाला में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व 24 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे। इसको लेकर वीवीआईपी के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर आगमन को लेकर नेशनल हाईवे-44 पर 23 से 25 नवंबर को दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक भारी वाहनों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध कर दिया गया है। यातायात को प्रभावित होने से बचाने के लिए रूट भी डायवर्ट किए है। हालांकि अभी तक वीवीआईपी अंबाला कैंट एयरफोर्स स्टेशन पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। बावजूद अंबाला पुलिस की तरफ से सड़क मार्ग की भी तैयारियां की गई है। करीब 700 जवान की ड्यूटियां लगाई गई है।