अंबाला छावनी की सब डिवीजन नंबर 2 में एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर गुरविंदर लिपिक के निलंबन के विरोध में लगातार पांचवें दिन 2 घंटे का धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान बलवंत यादव ने की और मंच का संचालन सब यूनिट सचिव गुरमीत सिंह ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने कहा, कल शाम को एसडीओ नंबर 2 द्वारा सब यूनिट को इस मसले पर बातचीत के लिए बुलाया गया था। एसडीओ से बैठक के लिए सब यूनिट के पदाधिकारी गए।लेकिन एसडीओ द्वारा समस्या का हल निकालने के बजाए धरने को असंवैधानिक बताया गया।