बिजली की सभी 6 सब यूनिटों में लिपिक गुरविंदर के निलंबन के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन 25 वें दिन में प्रवेश कर गया है। अभी यूनिट की कॉल पर सब डिवीजन नंबर 2 में 3 घंटे और बाकी सब डिविजनों में 2 घंटे विरोध हो रहा है। यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल और यूनिट सचिव सोनू यादव नंबर 1 के धरने पर कर्मचारियों के बीच पहुंचे। यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने कर्मचारियों को संगठित रहने का संदेश दिया और कहा, मौजूदा धरना प्रदर्शन गुरविंदर लिपिक की बहाली के लिए सभी कार्यालयों में लगातार चल रहा है और सभी सब यूनिटों का पूरा समर्थन इस धरना प्रदर्शन को मिल रहा है। प्रधान ने बताया कि धरना प्रदर्शन के अगले पड़ाव का समय आ गया है। बिजली मंत्री के साथ एडहॉक समिति की हुई बैठक के अनुसार एक हफ्ता हो गया है लेकिन अभी तक गुरविंदर की बहाली नहीं हुई हैं। सब यूनिट के प्रधान तिलक राज ने सुरक्षा दिवस मनाया गया और इसमें कार्यकारी अभियंता अंबाला कैंट भी शामिल हुए और उन्होंने कर्मचारियों के साथ सुरक्षा संबंधित जानकारियां साझा की एवं सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।