बराड़ा क्षेत्र में वीरवार देर रात्रि को आंधी के कारण दर्जनों पेड़ गिर गए। अधोया से थाना छप्पर रोड और आधोया से साढोरा वाला रोड पेड़ गिरने से बिल्कुल बंद हो गए। दोनों रोड पर पेड़ सड़क के बीचों बीच गिरे दिखे। यहां वन विभाग की टीम सड़क से पेडों को काटकर हटा रही है। फॉरेस्ट गार्ड फूल सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे अंधी आई और पेड़ सड़क के बीचों बीच गिर गए। रात को 12:00 से ही उनकी टीम कार्य में जुट गई, उन्होंने बताया कि पेड़ इतनी संख्या में गिरे हैं कि दोनों रास्ते खुलवाने के लिए सारा दिन लग सकता है। हालात यह हैं कि काफी बड़े-बड़े पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर चुके हैं। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी हैं और जाम लगा हुआ है।