फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में ओवरऑल दक्षता शील्ड लेकर अंबाला पहुंचे डीआरएम, ढोल की थाप पर मनाई खुशी

उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता के दम पर ओवर ऑल दक्षता शील्ड प्राप्त की है। शुक्रवार को विशेष ट्रेन से अंबाला पहुंचे डीआरएम ने सभी विभागीय अधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और सभी अधिकारियों के साथ उनके विभाग द्वारा किए गए कार्य को लेकर मिली शील्ड को साझा किया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने ढोल की थाप पर खुशी जाहिर की और डीआरएम का स्वागत किया। डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि उत्तर रेलवे ने पांच मंडलों, दिल्ली,अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद और फिरोजपुर में 31 शील्ड को वितरित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा शील्ड उत्कृष्ट कार्य को लेकर अंबाला मंडल ने हासिल कीं जोकि 10 शील्ड हैं, यह पूरे मंडल के लिए सम्मान का विषय है और यह सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से ही संभव हो पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें