फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में हाथीखाना मंदिर के पास डिवाइडर से टकराया कैंटर, बाल-बाल बचे लोग

छावनी के हाथीखाना मंदिर के सामने सोमवार रात को हादसा हो गया। रंगिया मंडी की तरफ से आए तेज रफ्तार कैंटर ने डिवाइडर में टक्कर मार दी। इस हादसे में नजदीक से गुजर रहे ई-रिक्शा में सवार सवारियां बाल-बाल बच गईंं। हादसे के कारण डिवाइडर पर हजारों रुपये की लागत लगी फैंसी लाइट भी टूट गई, वहीं घटना के बाद चालक मौके पर ही कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। रास्ते के अवरूद्ध होने से स्कूल-कॉलेज व मंदिर सहित कार्यस्थलों की तरफ जाने वाले छात्रों व लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी सफाई में लगे वाहन ने इसी रास्ते पर लगे बिजली के खंभे को तोड़ दिया था, गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें