सिटी के मिशन अस्पताल में 26 फरवरी 2022 को अमन उर्फ गप्पू हत्याकांड मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ बंटी कौशल को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था और पुलिस ने बंटी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। सीआईए-2 की टीम ने मंगलवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी से रिमांड के दौरान वारदात में शामिल पिस्तौल बरामद की जाएगी। कोर्ट में पेशी के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात था।