मतिदास नगर में शुक्रवार बिना अनुमति मुख्य सड़क के बीचोंबीच खुदाई करने वाले बीएसएनएल के ठेकेदार का लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों ने एकजुट होकर काम रुकवा दिया। इस बीच ठेकेदार व उसके कर्मचारियों से लोगों की जमकर बहस हुई। हंगामे के बाद बीएसएनएल के एसडीओ व एक्सईएन मोके पर पहुंचे। जब लोगों ने खुदाई करने की अनुमति मांगी तो एक्सईएन नरेश कुमार बोले कि अनुमति के लिए नगर परिषद से पत्राचार चल रहा है लेकिन अभी अनुमति नहीं मिली है। नगर परिषद में आलाधिकारियों ने मौखिक तौर पर अनुमति दी है।