फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकला 4 साल के निरवैर का शव, धन्योड़ी गांव में पसरा मातम, हुआ पोस्टमार्टम

धन्योड़ा गांव में मंगलवार को खेलते समय बोरवेल में गिरे पांच वर्षीय मासूम निरवैर जिंदगी की जंग हार गया। प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा चलाए गए करीब 21 घंटे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे निरवैर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में चूल्हा तक नहीं जला और हर आंख नम हो गई। बता दें कि धन्योड़ा गांव का रहने वाला निरवैर घर के पास ही खेतों में खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां खुले पड़े 350 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा और करीब 260 फीट की गहराई पर जाकर फंस गया। बच्चे के गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया था। रात भर चले इस बेहद जटिल ऑपरेशन में बुधवार सुबह 3:30 बजे सफलता तो मिली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नागरिक अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बुधवार सुबह मासूम के शव को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जैसे ही मासूम का शव गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। खुला बोरवेल छोड़ने वाले किसान पर आज दर्ज हो सकती है प्राथमिकी इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर खुले बोरवेल को लेकर बरती जा रही बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है। बोरवेल को खुला छोड़ने वाले आरोपी किसान पर आज सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें