फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के साहिल बिष्ट के हत्यारों को अंबाला पुलिस ने सिखाया सबक, शहजादपुर के बाजारों में घुमाया

नवीन दलाल Updated Sat, 23 Aug 2025 11:02 AM IST

ढाबे पर काम करने वाले उत्तराखंड निवासी साहिल बिष्ट के हत्यारों का सीआईए-1 की टीम ने शुक्रवार दोपहर में शहजादपुर के बाजारों में जुलूस निकाला। हाथों में हथकड़ी बांधकर पकड़े गए शहजादपुर निवासी सागर राणा, विकास उर्फ गामा व राहुल को बस स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार में घुमाया। इस बीच शहजादपुर थाना पुलिस भी संग रही। यहां तक कि आरोपियों को उनके मोहल्ले तक भी ले जाया गया ताकि युवा पीढ़ी इससे सबक ले सके। लोगों में विश्वास बन सके और अपराध करने की सोचने व करने वालों के जहन में डर बैठ जाए कि यह अंजाम होगा। सभी आरोपी अपना मुंह छिपाते हुए दिखाई दिए और पुलिस को दोबारा ऐसा करने की बात बोलते रहे। यह था पूरा मामला 13 अगस्त की रात को आरोपियों ने शहजादपुर के स्टार हाईवे ढाबे के निकट उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली विधानसभा के तिसरियाड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय साहिल बिष्ट हत्या की थी। लूटपाट के इरादे से बाइक सवार चार आरोपियों ने छाती में चाकू मारा था। इस मामले में पुलिस ने शहजादपुर निवासी सागर राणा, विकास उर्फ गामा व राहुल को काबू किया है। तीनों आरोपी अभी रिमांड पर चल रहे हैं। जबकि एक अन्य आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है। इस हत्याकांड ने उत्तराखंड में तूल पकड़ लिया था। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बात कर जल्द आरोपियों को काबू करने की बात कहीं थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें