फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला के मां बेटे की सहारनपुर में सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार रात को सड़क हादसे में मां बेटे की मौत से परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा है। मृतक प्रिंस अपने भाइयों में सबसे छोटा था। महेश नगर निवासी बड़े भाई प्रदीप और नरेंद्र ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार था। प्रिंस टांगरी नदी के पास दूध की डेयरी का काम करता था। प्रिंस अक्सर ही परिवार के साथ घूमने जाता रहता था। हर महीने वह हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जाता था। रविवार को छुट्टी के चलते प्रिंस हरिद्वार गया था। उनके भाई ने बताया कि हरियाणा में मनसा देवी के दर्शन करने के बाद उन्होंने वहां एक फोटो भी खिंचवाई थी जिसमें पूरा परिवार दिख रहा था। उन्होंने बताया कि उन्हें क्या पता था कि वह तस्वीर छोटे भाई प्रिंस और मां की आखिरी याद बन जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें