फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में एसीबी के महानिदेशक ने सुनी समस्याएं, लोग भी पहुंचे

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक अर्शिंदर सिंह चावला ने बुधवार को सेक्टर 10 स्थित एसीबी के कार्यालय पहुंचे। यहां लोगों की उन्होंने शिकायत सुनी। इसके साथ ही विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की। इसी दौरान शिकायतकर्ता नवीन ने अंबाला सतर्कता ब्यूरो की कमियों को बताया। आरोप लगाया कि कि उनके परिवार पर दर्ज झूठे मुकदमा के खिलाफ दी गई मुख्य सचिव की शिकायत और हाईकोर्ट के आदेशों को अधिकारियों ने लेकर रिकॉर्ड से गायब कर दिया। उपायुक्त द्वारा जाली रजिस्ट्रियां रद्द करने के बावजूद इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी। प्रार्थी ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा नया मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें