अंबाला के शहजादपुर बनोदी शुगर मील के निकट तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर हवलदार बलविंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगने के बाद कंटेनर कार को काफी दूर तक घसीटता ले गया। गंभीर रूप से घायल होने पर बलविंद्र को नजदीकी अस्पताल में ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शहजादपुर थाने में हवलदार था। पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर गांव निवासी मोहित कुमार ने बताया कि वह टाइल बनाने की फैक्टरी में काम करता है।