अंबाला में शंभू बॉर्डर पर डिवाइडर ब्लॉक पहुंचाने के लिए कई दिनों से कार्य चल रहा है। बड़े ट्रकों की सहायता से यहां ब्लॉक पहुंचाए हैं और यहां से क्रेन की मदद से इन डिवाइडर ब्लॉक को दूसरी जगहों पर ले जाया गया है। वहीं, पुलिस जवान ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए टोल प्लाजा के पास तैनात किए हैं, जिससे कि लोगों को आवाजाही में कोई दिक्कत न आए।