निजी डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों ने कटौती के चलते सोमवार को गैलेक्सी मॉल के सामने हड़ताल करते हुए रोष जताया। कर्मचारियों का कहना था कि वह लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनके भुगतान में बढ़ोतरी नहीं की गई। उल्टा बीते दिनों में कंपनी की ओर से कटौतियां बढ़ा दी गई है, इस कारण उन्हें आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कंपनी के किसी भी अधिकारी ने बातचीत करने से मना कर दिया। अंबाला सिटी में निजी कंपनी के लगभग 86 कर्मचारी काम कर रहे हैं।