अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित गांधी मैदान के पास रविवार दोपहर तीन कारों में भिड़ंत हो गई। दो कारों के एयर बैग खुलने पर कार सवार बाल-बाल बच गए जबकि सबसे आगे चल रही कार को ब्रेक लगाने वाला मालिक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार मालिकों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी।