फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में अर्टिगा कार हुई हादसे का शिकार, दो लोग घायल

शाहिल शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 10:42 PM IST

दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास गुरुवार रात 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पटियाला से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सीधा हाईवे की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए व हाईवे किनारे लगी एल्युमीनियम की रेलिंग कार के ठीक बीचोंबीच से आर-पार हो गई। टक्कर लगने के बाद कार सवार युवक व चालक दोनों करीब 15 मिनट तक भीतर ही फंसे रहे। राहगीरों व पुलिस की मदद से उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। घायलों की पहचान पटियाला की मथुरा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र व पटियाला के जाफरनगर गांव निवासी 30 वर्षीय करण के रूप में हुई। हादसे में घायल करण टैक्सी कर दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था, जहां से शुक्रवार को फ्लाइट लेकर दुबई जाना था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें