अंबाला सिटी के मोती नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में घुसकर रविवार दोपहर ई-रिक्शा चालक ने दिनदिहाड़े मशीन तोड़ने का प्रयास किया। रेकी कर रहा आरोपी सिक्योरिटी गार्ड के बाहर निकलते ही थैले में छैनी हथोड़ा लेकर भीतर घुस गया। अभी वह मशीन तोड़ने का प्रयास ही कर रहा था कि सिक्योरिटी गार्ड कमल कुमार आ गया और आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।