गुजरात में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही हैं। चाहें भाजपा हो या आम आदमी पार्टी दोनों वोटरों को अपने पाले में करने में लगी हुई हैं। आलम यह है कि पीएम मोदी खुद राज्य में एक के बाद एक ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में डेरा डाले हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को जब अरविंद केजरीवाल पंचमहल जिले में रोड शो कर रहे थे तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी कर दी। इस पर केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक दिन मोदी समर्थकों का भी दिल जीत लेगी।