मोहर्रम महीने की 7वीं तारीख को मंगलवार को छोटे काजीपुर से मोहर्रम का जुलूस धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाला गया। अकीदतमंदों ने हाथों में ताजिया लेकर कर्बला के शहीदों को याद किया। पूरे मार्ग पर या हुसैन और या अली के नारे गूंजते रहे। जुलूस के दौरान गम और श्रद्धा का माहौल रहा।