पूर्वी उत्तर प्रदेश में चैती छठ पूजा (मार्च-अप्रैल) के दौरान महिलाएं तालाबों और नदियों (पोखर) के घाटों पर आस्था और उत्साह के साथ सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करती हैं। गोरखपुर के जटेपुर रेलवे बौलिया कॉलोनी के काली मंदिर के पास स्थित पोखरे पर महिलाओं ने चैती छठ पूजा की।