बिजली निगम के निजीकरण को लेकर बिजली कर्मचारियों का आंदोलन लगातार चल रहा है। बिजली कर्मचारी प्रतिदिन प्रदर्शन कर बिजली निगम के निजीकरण के फैसले को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया और निजीकरण निरस्त करने की मांग की।