गोरखपुर प्रेस क्लब सभागार में भारतीय सेवा शिक्षा निकेतन, भागीरथी संस्कृत मंच एवं भोजपुरी संगम द्वारा राम सुधार सिंह सैंथवार के काव्य संग्रह "हम रहे या ना रहे" लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रो. रामदास राय, प्रो. अनिल राय, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्य दांत जैन, डॉ फूलचंद गुप्ता व अन्य लोगों ने पुस्तक का विमोचन किया।