प्रदेश भर में आयोजित टीजीटी यानी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकलते अभ्यर्थियों के चेहरों पर कभी खुशी तो कभी चिंता साफ झलक रही थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर दोपहर बाद अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई परिजनों से पेपर डिस्कस करता दिखा तो कोई दोस्तों के साथ आंसर मिलाता नजर आया। कई अभ्यर्थी परीक्षा देकर सीधे घर की ओर रवाना हो गए।