फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी किनारे सड़क खतरनाक, कई जगह 5-7 फीट गहरे रेन कट

Rohit Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 02:09 PM IST

जिले के जंगल कौड़िया ब्लॉक के डोमिनगढ़ गांव को कालेसर फोरलेन से जोड़ने वाले राप्ती नदी किनारे मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। मरम्मत न होने के कारण सड़क पर अनेक स्थानों पर बड़े-बड़े रेन कट हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों व राहगीरों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार कई जगह रेन कट की गहराई 5 से 7 फीट तक पहुंच गई है। अंधेरे में या तेज रफ्तार में यदि कोई दोपहिया या चारपहिया वाहन इन गड्ढों में गिर जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। राप्ती नदी के किनारे होने के कारण यह मार्ग पहले से ही संवेदनशील माना जाता है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें