गोरखपुर के कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को पारंपरिक अनुष्ठान हुआ। पुजारी रणजीत ने दिन में खप्पर लेकर मंदिर परिसर में परंपरागत तरीके से भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।