अंतरराष्ट्रीय पहलवान स्वर्गीय चंद्र मौली पांडेय की स्मृति में बुधवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में अंडर 17 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नालाल यादव, चंद्र विजय सिंह, जनार्दन यादव, रमाकांत, माया शंकर शुक्ला ने खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता की शुरूआत करवाई। खिलाड़ियों ने कुश्ती के दांव पेंच दिखाए।