भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत सोमवार से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर गोरखनाथ मंदिर सहित आस-पास के प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त बड़ी संख्या में सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए लाइन लगाए गए थे। इन मंदिरों में सुबह की आरती के लिए एक दिन पहले ही तैयारियां कर ली गई थी।