चौरीचौरा क्षेत्र के बसंतपुर रजवाहा नहर में समय से पानी न आने से किसान परेशान हैं। नहर में पानी की कमी के कारण किसानों की धान की फसलें सूखने लगी हैं। इस नहर के पानी से लगभग एक दर्जन गांवों के किसानों की सिंचाई होती है। लेकिन पिछले दो सप्ताह से नहर में पर्याप्त पानी नहीं आया है। किसानों के अनुसार दो सप्ताह पहले हल्की सी पानी आई थी, उसके बाद से नहर पूरी तरह सूखी पड़ी है।