गोरखपुर आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंध योजना के तहत उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ के उप कमांडेंट संतोष कुमार टीम ने आपदा प्रबंधन के गुण बताए। मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को एक दिवसीय कार्यशाला में आपदा के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बताया गया कि भूकंप आने पर स्कूल के बच्चों को क्या कार्रवाई करनी चाहिए? आपदा के दौरान घायल व्यक्तियों को अस्पताल से पूर्व चिकित्सा के बारे में बताया गया और साथ ही इन आपदाओं में प्रयोग होने वाली बचाव तकनीक, फंसे हुए लोगों को निकालने एवं उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बारे में बताया गया।