गोरखपुर के रुस्तमपुर नहर रोड स्थित पंडाल में महाकाल समिति की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा के बाद मां छिन्नमस्तिका की प्रतिमा स्थापित की गई। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। इस बार प्रतिमा में 111 सिर और 70 हाथ बनाए गए हैं।