गुलरिहा इलाके शिवपुर सहबाजगंज में शनिवार की सुबह एक दबंग ने विधवा महिला के गेट को हथौड़े और कटर मशीन से काटकर गिरा दिया। विरोध करने पर उसके बेटे को हथौड़े से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोप है कि दबंग के एक रिश्तेदार पिस्टल दिखाकर पीड़ितों को डरा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले में पूछताछ कर रही है।