गौ माता सम्मान अभियान के तहत रविवार को सनातन धर्म के अनुयायियों द्वारा शहर में भव्य गौ सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा सिविल लाइन स्थित एक अतिथि गृह के सामने से होकर गुजरी।यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज, बैनर और तख्तियां लेकर शामिल हुए। "गौ माता की जय", "जय श्री राम" और "गौ रक्षा हमारा संकल्प" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।