कुनराघाट स्थित शिवमन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली है। भोर से ही श्रद्धालु शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़े हो गए। मुक्तेश्वर नाथ मंदिर श्रद्धलुओं से भरा पड़ा था। सुबह से ही भक्तों ने लंबी लाइनें लगाकर अपनी बारी का इंतजार किया और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। ऐसे ही हाल शहर के सभी शिव मंदिरों में देखने को मिला।