जंगल कौड़िया क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे काले बादल छाए और झमाझम बारिश हुई। कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण धान, मूंगफली और अन्य फसलें सूखने लगी थीं। खेतों में पड़ी दरारों को देख किसान चिंतित थे। बारिश होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। उनका कहना है कि इस बारिश से फसलों को नया जीवन मिलेगा।